कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रोजगार गारंटी खत्म करना चाहती है सरकार:कांग्रेस नेताओं ने निकाली रैली, कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन कया गया। इसके तहत कांग्रेस नेताओं ने रैली निकाली। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में किया गया। इसमें जिलेभर के कार्यकर्ता और आस-पास गांवों से लोग पहुंचे। सभी रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बोले- केंद्र सरकार रोजगाार गारंटी खत्म करना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी नरेगा योजना को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष बोले-आंदोलन दिल्ली तक पहुंचेगा ​हनुमान बांगड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन केंद्र सरकार बजट में भारी कटौती और जटिल ऑनलाइन नियमों के जरिए इस योजना को दम तोड़ने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को इस खतरे के प्रति जागरूक किया है। आज का यह प्रदर्शन जनता के उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। बांगड़ा ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के बजट में बढ़ोतरी नहीं की गई और श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो यह आंदोलन दिल्ली तक पहुंचेगा।

राष्ट्रपति कसे नाम का सौंपा ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं के केवल नाम ही नहीं बदल रही बल्कि रोजगार की गारंटी खत्म कर गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसमें मनरेगा को सुचारू रूप से चलाने और पुरानी जनकल्याणकारी योजनाओं को बहाल करने की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *