लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:30 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,गैंग की तलाश में अधिकारी

पंजाब के लुधियाना में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाश किस गैंग से जुड़े है इसे पर पुलिस जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर की गई। अभियान का नेतृत्व डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह (पीपीएस) और एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) वैभव सहगल (पीपीएस) ने की। 4 फरवरी को रेड कर पुलिस टीम ने किए काबू स्पेशल सेल लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत लोहारा नहर पुल के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण मंडेर निवासी गली नंबर 2/3, हीरे सुमन नगर, लोहारा, थाना साहनेवाल, करण शर्मा निवासी गली नंबर 2 मोहल्ला लोहारा कॉलोनी, ढिल्लों नगर के रूप में हुई है। तलाशी दौरान मिले पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 30 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना डाबा, लुधियाना में एफआईआर नंबर 20 दिनांक 04-02-2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए और इनके पीछे किसी गिरोह का हाथ है या नहीं। बता दें कि सूत्रों मुताबिक पता चला है कि बदमाशों के पास पिछले 7 महीने से ये पिस्तौल था और यह यू.पी से किसी व्यक्ति के जरिए मंगवाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *