भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा द्वारा आज बठिंडा में पक्का मोर्चा लगाने से पहले ही पुलिस द्वारा किसान नेताओं को डिटेन करने का मामला सामने आ रहा है। फाजिल्का जिले के गांव चक्क घेरुवाला से तस्वीरे सामने आई हैं। जहां पर पंजाब पुलिस के कर्मचारी पहुंचे है और भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के जिला संगठन सचिव जगसीर सिंह को घर में डिटेन कर दिया है और पुलिस तैनात कर दी गई है । जानकारी देते हुए किसान नेता जगसीर सिंह घोला ने बताया कि बीते समय दौरान पुलिस द्वारा उनके किसान नेताओं को अरेस्ट किया गया था । जिनकी रिहाई की मांग को लेकर पहले से ही यूनियन ने बठिंडा में डीसी दफ्तर के बाहर पक्का मोर्चा के तहत धरना लगाने का फैसला किया था। और इसके लिए आज की तारीख का ऐलान किया गया था।
बेटे के शादी के बाद मिलने का प्रोग्राम, लेकिन पुलिस का लगा पहरा आज पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को अब घरों के अंदर ही डिटेन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि आज सुबह ही उनके घर पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई और जिन्होंने उन्हें घर में ही डिटेन कर दिया। हालांकि उन्होंने आज इस धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होना था। क्योंकि दो दिन पहले ही उनके लड़के की शादी हुई है और घर पर मिलने का प्रोग्राम रखा है। घर पर टेंट लगा है आज समारोह है इसके बावजूद उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । उन्हें घर के अंदर ही डिटेन किया गया है ।


