कपूरथला में एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म:रेलवे फाटक बंद होने से अस्पताल पहुंचने में हुई देरी, स्टाफ ने करवाया प्रसव

कपूरथला जिले में एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। यह घटना तब हुई जब ढिलवां से कपूरथला सिविल अस्पताल जा रही एंबुलेंस को दो रेलवे फाटकों के बंद होने के कारण समय पर अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस के पायलट प्रगट सिंह और ईएमटी आलम को गांव ढिलवां से एक गर्भवती महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता की सूचना मिली थी। टीम बिना देरी किए महिला को लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के लिए रवाना हुई।

रेलवे फाटक बंद होने के कारण हुई देर इस दौरान रास्ते में दो रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को रुकना पड़ा। इसी दौरान महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस स्टाफ ने सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती जहां महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से कपूरथला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की पहचान गांव ढिलवां निवासी सुल्ताना पत्नी आलम मोहम्मद के रूप में हुई है। महिला और नवजात दोनों स्वस्थ सिविल अस्पताल कपूरथला की ड्यूटी इंचार्ज मनदीप कौर ने बताया कि महिला और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा के स्टाफ की तत्परता और सेवाभाव की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *