टोंक में यूजीसी कानून के विरोध में बाजार बंद:दोपहर तक नहीं खुली दुकानें; बोले-अब धरना भी देंगे

टोंक जिले के ​उनियारा में यूजीसी कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बाजार बंद रखे गए। वहीं दोपहर तक व्यापारियों ने दुकानें भी नहीं खोली। इसके बाद एसडीम पूजा मीणा को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंप कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि कानून दोबारा नहीं लेते है तो वे लोग धरना देंगे। आधे दिन तक बंद रहे बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि यूजीसी कानून के विरोध में पूरा उनियारा शहर सुबह से ही आधे दिन तक बंद रहा। इससे पूर्व सैकड़ों लोग पुरानी नगर पालिका स्थित कटला बाजार में एकत्रित हुए। वहां से हाथों में तख्तियां लेकर सदर बाजार अस्पताल रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यूजीसी कानून जो की केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया है इसको वापस नहीं लेने पर समस्त लोग इसका विरोध करते हुए आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करेंगे। यूजीसी कानून छात्र विरोधी है। इसको शीघ्र वापस लिया जाए। इस दौरान वहां नमो नारायण गौतम, राकेश बढ़ाया,राहुल खांडल, योगेश शर्मा मनोज पारीक, अविनाश गोयल, श्री राम गोयल, विष्णु सिंह रवि सिंह आमेरा, जयदीप सिंह नरूका,रामप्रसाद पालीवाल, महेश जोशी, गणेश जोशी, नरोत्तम शर्मा, कैलाश चौधरी,पारस जैन, मुकेश कासलीवाल, महेश कासलीवाल, धर्म प्रकाश शर्मा, महेश खंडेलवाल, नंदलाल जैन, पिंटू साहू, गिरधारी गगरानी, गोपाल गगरानी, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *