बैतूल में किराना दुकान के पास चाकूबाजी:पुराने विवाद में वार कर घायल किया; भोपाल रेफर

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक वार्ड चौक स्थित एक किराना दुकान के पास शुक्रवार दोपहर बाद शेख इमरान (40), पिता मोहम्मद इकबाल, निवासी तिलक वार्ड, पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में इमरान चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों और घायल के बीच पुराना विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने शेख इमरान के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिसके कारण यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *