पिकअप की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत:सड़क पर खेल रहा था, बेक लेते समय गाड़ी का पहिया ऊपर से निकला

पाली में सब्जी की शॉप के पास खेल रहे 2 साल के मासूम को पिकअप ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने विरोध जताया। पुलिस ने मामला शांत करवाया और कार्रवाई शुरू की। पाली जिले के सिरियारी थानाप्रभारी हुकम गिरी ने बताया कि घटना शुक्रवार को वोपारी गांव में हुई। दो साल का हिमांशु पुत्र मोहननाथ अपनी मां की सब्जी की शॉप के पास सड़क पर खेल रहा था। इस दौरान पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी को बेक लेते समय लापरवाही बरती। जिससे मासूम पिकअप के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताया आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामला शांत किया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *