जैसलमेर आने-जाने वाली ट्रेनें 7 दिन रहेंगी प्रभावित:20 से 26 फरवरी तक टेक्नीकल वर्क होगा; सफर से पहले चेक करें स्टेटस

अगर आप फरवरी के आखिरी हफ्ते में ट्रेन से जैसलमेर जाने या वहां से लौटने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में मरम्मत और तकनीकी सुधार का काम किया जा रहा है। इस ‘ब्लॉक’ (काम के लिए तय समय) की वजह से कई ट्रेनें रास्ते में ही रुकेंगी या देरी से चलेंगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- पटरियों और यार्ड को बेहतर बनाने के लिए यह काम किया जा रहा है। इससे कुछ ट्रेनें अपने आखिरी स्टेशन तक न जाकर बीच के स्टेशनों पर ही सफर खत्म करेंगी। ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द (रास्ते में ही रुकेंगी): इन ट्रेनों के समय में बदलाव (देरी से चलेंगी): जैसलमेर यार्ड में चल रहे काम की वजह से लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन के समय में भी फेरबदल किया गया है: लालगढ़-जैसलमेर (14704): यह ट्रेन 20 फरवरी और 25 फरवरी को अपने तय समय से 1 घंटा देरी से लालगढ़ स्टेशन से रवाना होगी। सफर के दौरान भी इसे जरूरत के हिसाब से रोक-रोक कर (रेगुलेट) चलाया जा सकता है। यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे की पूछताछ खिड़की या आधिकारिक ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *