अखिल भारतीय किसान सभा रतनगढ़ तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन:भादर भामू अध्यक्ष, गोपीचंद खीचड़ मंत्री निर्वाचित

चूरू के रतनगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ और जिला कार्यकारिणी में वर्तमान सचिव बिरजूराम के निर्वाचन के बाद तहसील अध्यक्ष व सचिव पद रिक्त हो गए थे। इन रिक्त पदों पर आम सहमति से भादर भामू को तहसील अध्यक्ष और गोपीचंद खीचड़ को तहसील सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त, मदनलाल जाखड़ और खींवाराम ख्यालिया को संरक्षण मंडल में शामिल किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़, तहसील अध्यक्ष भादर भामू और सचिव गोपीचंद खीचड़ ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसान लंबे समय से गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2017 से फसल बीमा क्लेम बिना कटौती के जारी करना, रेंडम प्रणाली से क्रॉप कटिंग करना, मनरेगा को पुनः बहाल करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देना और बिजली-पानी की समस्याओं का स्थायी समाधान शामिल है। इन मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलनरत हैं। इन्हीं मांगों के समर्थन में 25 फरवरी को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला पर्यवेक्षक उमराव सारण, जिला संयुक्त सचिव रामनारायण रुलाणिया, रणजीत खोथ, मनीष जाखड़, ओमप्रकाश तालनिया, लेखराज बलारा, रामकिसन भामू, विजयपाल कड़वासरा, संजय कड़वासरा, गिरधारी घिंटाला, हनुमान मुहाल, मांगीलाल सहू, नानूराम बीरड़ा, महेंद्र मेघवाल, लेखराम सहू, रामदान चारण, गोरख सिंह राजपूत, मोहन जांगू, हड़मान सीलू, मनफूल भामू, मनोज चारण, हेमजी खोत, रणजीत सेला, कालूराम नाई और छगन कालेर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *