चाईबासा के मंगलहाट परिसर में छज्जा गिरा:एक बाइक क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल; सभी जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग

चाईबासा के मंगलहाट परिसर में शुक्रवार को एक छज्जा अचानक गिर गया। इस घटना में नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। घटना के समय वहां अधिक लोग मौजूद नहीं थे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलहाट का यह हिस्सा काफी पुराना और जर्जर था। कमजोर होने के कारण छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंगलहाट परिसर की संरचनात्मक जांच कराने और सभी जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और नगर निकाय के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *