जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल:पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को ; देशभर से आएंगे 144 प्लेयर

पीएम रुंगटा फाउंडेशन की ओर से रामबाग गोल्फ क्लब,जयपुर में पीएम रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप-2026 की हस्तनिर्मित और गोल्ड-प्लेटेड रोलिंग ट्रॉफी का शुक्रवार को अनावरण किया गया। टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण है। इस संस्करण में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां भी गोल्फ खेलती नजर आएंगी। इसमें दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, मदन लाल और प्रसिद्ध क्रिकेट सेलेक्टर गगन खोड़ा की विशेष भागीदारी रहेगी। ट्रॉफी अनावरण समारोह किशोर रुंगटा, गौरव रुंगटा (ट्रस्टी, पीएम रुंगटा फाउंडेशन) और समृद्ध शर्मा (सचिव, रामबाग गोल्फ क्लब) मौजूद रहें। इसके अलावा अमृत माथुर, लेफ्टिनेंट जनरल मजींदर सिंह, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रेल के अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स, न्यायपालिका से जुड़े प्रतिनिधि भी टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। गौरव रुंगटा ने कहा- यह गोल्फ कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेरे दादाजी की उत्कृष्टता, सेवा और मूल्यों को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है। इसके दूसरे संस्करण के माध्यम से हम इस परंपरा को और आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स एक मंच पर आकर गोल्फ की भावना और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव मनाते हैं। रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित यह टूर्नामेंट राजस्थान, एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों से आए खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। इसमें 144 प्लेयर हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट Stableford – Single Peoria फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो विभिन्न कौशल स्तर के खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करता है और प्रतिस्पर्धा के साथ सहभागिता का संतुलन बनाए रखता है। प्रतियोगिता की श्रेणियों में ओवरऑल नेट विनर, हैंडीकैप कैटेगरी (0–9, 10–18, 19–24) में विजेता एवं उपविजेता, विजेता लेडी गोल्फर और विजेता वेटरन गोल्फर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *