ब्रज यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका:वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना; प्रांत सहमंत्री बोले- कुलपति से मिलने गए थे, अभद्रता की

डीग जिले के कुम्हेर इलाके में स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय मंगलवार को ABVP के कार्यकर्ता और यूनिवर्सिटी में लगे सुरक्षा गार्ड्स के बीच धक्का-मुक्की हुई। ABVP के कार्यकर्ता कुलपति से मिलने के लिए यूनिवर्सिटी गए थे। अखिल भारतीय परिषद के प्रांत सहमंत्री नितेश चौधरी ने बताया- आज अखिल भारतीय परिषद के कुछ छात्र कुलपति रमेश चंद्रा से मिलने महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान यूनिवर्सिटी में लगे गार्ड ने उन्हें रोक दिया और यूनिवर्सिटी के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया। जब ABVP के पदाधिकारियों ने गार्ड से पूछा कि उन्हें अंदर जाने क्यों नहीं दिया जा रहा तो गार्ड ने बताया कि कुलपति ने उन्हें अंदर आने के लिए मना किया है। गार्ड ने बताया कि जो भी व्यक्ति कुलपति के खिलाफ आवाज उठाता है। उसे अंदर नहीं जाने दिया जाता। इसके बाद ABVP के पदाधिकारी गेट और दीवार फांदकर यूनिवर्सिटी के अंदर दाखिल हुए। जब वह कुलपति के चैंबर की तरफ जाने लगे तो अमृत सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने उन्हें रोक लिया। मोबाइल छीन लिया। हाथापाई की और अपशब्दों का प्रयोग किया। सभी ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुलपति के चैंबर में पहुंचे वहां कुलपति नहीं थे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कुम्हेर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की जांच करने का आग्रह किया। अखिल भारतीय परिषद के प्रांत सहमंत्री नितेश चौधरी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सुरक्षा गार्ड लगे हुए हैं, उन पर कई संगीन केस दर्ज हैं। ऐसे लोगों के रहते हुए यूनिवर्सिटी सुरक्षित नहीं है। इस मामले पर जब कुलपति रमेश चंद्रा से बात करने की कोशिश की गई तो, उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *