इंदौर के खजराना स्थित सहरानिया इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सियागंज होलसेल व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नईम पालवाला ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हर असफलता एक नई शुरुआत का अवसर होती है। विशेषज्ञों ने छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के गुर सिखाए। प्रोजेक्टर पर एक लघु फिल्म के माध्यम से भी छात्रों को परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। सेमिनार में बिड़ला ग्रुप की अमरीन खान और वेरीनियम कल्याण समाज समिति एनजीओ के अनिल धरवा व सोनी धरवा ने विशेषज्ञों के रूप में शिरकत की। छात्रों ने सेमिनार को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिशा मिली है। नईम पालवाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “जिंदगी में कोई भी मौका आखिरी नहीं होता, आगे बढ़ने के रास्ते और संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं।” उनकी प्रेरणादायक बातें छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में बेहद सहायक रहीं। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने परीक्षा के दौरान ध्यान केंद्रित करने, तनाव से बचने और सकारात्मक सोच बनाए रखने के बारे में छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने इस सेमिनार को बहुत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। स्कूल की प्रिंसिपल लालरुख खान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कौसर ने किया। संस्था के डायरेक्टर सईद बरकाती ने आभार माना।


