पर्यावरण फिल्म निर्माण की वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने हासिल की जानकारी

लुधियाना| एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में मोबाइल पत्रकारिता और पर्यावरण फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस वर्कशॉप में 10 विभिन्न कॉलेज के 50 स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम 2024-25 के तहत आयोजित, यह कार्यशाला पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, भारत सरकार के समर्थन तथा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सीएमएस वातावरण, एससीडी सरकारी कॉलेज के एनएसएस यूनिट व इको क्लब के सहयोग से आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय कार्यशाला युवा कहानीकारों को प्रभावशाली पर्यावरणीय आख्यानों को बनाने और स्थायी परिवर्तन की वकालत करने को कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन की गई है। वर्कशॉप के दूसरे दिन छात्रों को पर्यावरण के मुद्दे पर शॉर्ट डॉक्यूमेंटरी बनाने को कहा गया। वहीं कार्यशाला के पहले दिन में मोबाइल पत्रकारिता, पर्यावरणीय कहानी व नैतिक रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *