लुधियाना | अत्यधिक प्रदूषित शहर लुधियाना के बाहरी इलाके में स्थित द ईस्टर्न पार्क (टीईपी) ग्रीन हाउसिंग का नया मानक स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अवॉर्ड विजेता और रेरा अप्रूव्ड प्रोजेक्ट आठ एकड़ में फैला है और अपने पहले फेज में 1000 से अधिक परिवारों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती आवास प्रदान कर रहा है। चेयरमैन बलराज गर्ग ने प्रेस मीट में बताया कि जल्द ही फेज-2 भी लॉन्च किया जाएगा। टीईपी की सबसे बड़ी खासियत इसका इको-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर है। गौरव गर्ग ने बताया कि लुधियाना में पीएम 2.5 का स्तर 200 µg/m³ से अधिक है, जो डब्ल्यूएचओ की सुरक्षित सीमा से कई गुना ज्यादा है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट क्लीन और ग्रीन हाउसिंग को बढ़ावा देगा। नितिन गर्ग के अनुसार, यहां 1.5 एकड़ का सेंट्रल पार्क, स्टेनलेस-स्टील बालकनी रेलिंग, साउंड-इन्सुलेटेड एएसी ब्लॉक दीवारें, मार्बल फ्लोरिंग और स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं। बलराज गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्टेनेबल और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। केवल 51,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर फ्लैट बुक किए जा सकते हैं और आसान ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं।


