विद्या चैंप के कृषिव बने सिटी टॉपर, जेईई मेन्स में 99.98 परसेंटाइल हासिल कर रचा इतिहास

लुधियाना | JEE Mains 2025 में विद्या चैंप इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र कृषिव गुप्ता ने 99.98 परसेंटाइल हासिल कर लुधियाना में सफलता का परचम लहराया। उनके साथ ही रघुवर (99.20 परसेंटाइल) और तन्वी (99.14 परसेंटाइल) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कामयाबी के पीछे विद्या चैंप के निर्देशक नरेंद्र सिंह यादव (IIT-रुड़की), आशुतोष लाल (IIT-रुड़की) और उनकी टीम की मेहनत रही। टीम में दिवांशु गुप्ता (IIT-मंडी), डॉ. मोहित पुन (पीएचडी, जूलॉजी), शुभम सिंह, प्रवेश (बी.टेक), होशियार सिंह (एम.एससी, गणित) और ईशा (एम.एससी, भौतिकी) जैसे अनुभवी शिक्षक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में समाजसेवी नविता पुरी (केवीएम की पूर्व प्रधानाचार्य), मनोज जैन, विशाल जैन और पंकज जैन का योगदान अहम रहा, जिन्होंने इन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *