केडेवरिक लिवर प्रत्यारोपण में मरीज को नया जीवन

लुधियाना| दयानंद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (डीएमसी एंड एच) में लिवर प्रत्यारोपण टीम ने केडेवरिक लिवर प्रत्यारोपण कर 66 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया। मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय महिला को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। परिवार की सहमति से उसके अंगों को स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (एसओटीटीओ) के माध्यम से दान के लिए सूचीबद्ध किया गया। हॉस्पिटल की लिवर ट्रांसप्लांट टीम ने चीफ लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गुरसागर सिंह सहोता के नेतृत्व में मोहाली पहुंचकर लिवर प्राप्त किया। अंग को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए डीएमसी एंड एच लाया गया। यहां गंभीर लिवर रोग से जूझ रहे 66 वर्षीय मरीज में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. गुरसागर सहोता ने बताया कि मरीज को क्रोनिक लिवर रोग था और उसे तत्काल प्रत्यारोपण की जरूरत थी। इस डोनेशन से एक मरीज को नया जीवन मिला। प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर ने लिवर ट्रांसप्लांट टीम के प्रयासों की सराहना की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप शर्मा ने अंगदान के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *