लुधियाना| 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान अलवर के राजरिशी कालेज ग्राउंड में 6 से 8 फरवरी को किया गया। जिसमें लुधियाना के मंडियाणी कलां की जसवीर कौर (45) ने गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। जसवीर कौर ने बताया कि उसने 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जबकि 4 इंटू 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया है।


