लुधियाना| जिला सैनिक बोर्ड की बैठक में एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता ने बोर्ड की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत का अवलोकन कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी हासिल की। एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड, लुधियाना की बैठक का आयोजन किया गया। जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी लुधियाना ग्रुप कैप्टन दविंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने विभाग की चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 01 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक कार्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। एडीसी रोहित गुप्ता ने जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी द्वारा उठाए गए दो अलग-अलग मुद्दों पर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसीएसटी, लुधियाना-1 डॉ. दीपक भाटिया, डीएसपी लुधियाना (ग्रामीण) इंद्रजीत सिंह बोपाराय, वरिष्ठ औद्योगिक संवर्धन अधिकारी लुधियाना ऋषभ गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), लुधियाना डिंपल मदान, कार्यालय सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. विवेक कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप सिंह, स्टेशन मुख्यालय,बैठक में लुधियाना, प्रतिनिधि सेना भर्ती कार्यालय, लुधियाना, वरिंदरपाल सिंह, इंस्पेक्टर, पुलिस आयुक्त कार्यालय, लुधियाना, जतिंदर कुमार, अधीक्षक, जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, लुधियाना और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।


