भास्कर न्यूज | लुधियाना नेशनल रुरल रिक्रिएशन मिशन सोसायटी(एनआरआरएमएस) द्वारा को-ऑर्डिनेटर, कंप्यूटर असिस्टेंट, टेक्नीकल असिस्टेंट, ब्लॉक फील्ड को-ऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 19324 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट के तहत दीनदयाल उपाध्याय रुरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट के लिए भर्ती होगी। जनरल, ओबीसी श्रेणी के लिए 350 रुपये, एससी, एसटी श्रेणी के लिए 250 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी तय की गई है। पदों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा 30 से 43 साल निर्धारित की गई है। नियमों के तहत उम्र सीमा में रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, कंप्यूटर एप्लिकेशन डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चुनाव लिखित एग्जाम और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित एग्जाम में जनरल इंग्लिश, जीके, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, कंप्यूटर की जानकारी और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। तीन साल के कांट्रेक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है। लिखित टेस्ट क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को ही कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन की शर्तों के संबंध में जानकारी के लिए https://www.nrrmsvac ancy.in पर विजिट किया जा सकता है।


