लुधियाना। तेजपत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। तेजपत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने वाले तत्व शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होते हैं।तेजपत्ता शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। डाइटिशियन के मुताबिक यह भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाता है। तेज पत्ते में कई औषधीय गुण होते हैं। इसका पानी पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और शरीर की सूजन भी कम होती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और बार-बार खाने की आदत को कम करता है।तेजपत्ता को पानी में उबालकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। तेजपत्ता की चाय बनाकर पी सकते हैं, जो वजन घटाने में कारगर होती है।तेजपत्ता को पानी में उबालकर इसका काढ़ा पिया जा सकता है।इसे सूप में डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।तेजपत्ता को ग्रेवी वाली सब्जी या बिरयानी में इस्तेमाल किया जाता है। तेज पत्ता ना केवल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह पाचन को बेहतर बनाने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और यहां तक कि ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार है। वजन कम करने के लिए जरूरी है आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करे, जिससे खाना फैट के रूप में स्टोर होने की जगह एनर्जी में तब्दील हो।


