हेयर स्टीमिंग से बालों की सेहत बनती है बेहतर

भास्कर न्यूज। लुधियाना। बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए कई लोग महंगे शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार और घना बनाना चाहते हैं, तो हेयर स्टीमिंग एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। यह प्रक्रिया बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को गहराई से साफ करती है और उन्हें जरूरी नमी प्रदान करती है। स्टीमिंग से न केवल ड्रैंडफ और हेयर फॉल की समस्या में कमी आती है, बल्कि बालों की चमक भी बढ़ती है। हेयर एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर स्टीमिंग एक आसान और प्रभावी तरीका है जो आपके बालों की सेहत को बेहतर बना सकता है। इसे नियमित रूप से करने से न केवल बालों का गिरना कम होता है, बल्कि बालों में चमक और स्वस्थ्य भी आती है। ड्रैंडफ और स्कैल्प समस्या में राहत : स्टीमिंग के दौरान गर्म भाप स्कैल्प की गहरी सफाई करती है। इससे सिर की त्वचा से जमा गंदगी, तेल और डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है, जिससे ड्रैंडफ की समस्या कम होती है। {बालों की ग्रोथ को बढ़ावा : गर्म भाप से बालों के रोमकूप खुलते हैं, जिससे बालों का पोषण बेहतर तरीके से हो पाता है। इससे रक्त संचार में भी सुधार होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। {हेयर फॉल की समस्या में कमी : स्टीमिंग से बालों की जड़ों में नमी जाती है, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम होती है। यह बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है। {बालों को शाइनी और मुलायम बनाना : स्टीमिंग से बालों में नमी बनी रहती है, जिससे बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं। यह ड्राईनेस को दूर करता है और बालों को स्वस्थ लुक देता है। {हेयर मास्क का प्रभाव बढ़ाना : स्टीमिंग के बाद जब हेयर मास्क या तेल लगाती हैं, तो यह बालों के अंदर ज्यादा गहराई तक पहुंचता है और असरदार परिणाम देता है। {हेयर स्टीमिंग का तरीका : हेयर स्टीमिंग करने के लिए आपको एक स्टीमर की जरूरत नहीं होती। घर में भी इसे आसानी से कर सकती हैं। सबसे पहले, एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें तौलिया डालकर उसे हल्का गीला कर लें। अब तौलिया को अपने सिर पर लपेटें और कुछ मिनटों के लिए उसे लगे रहने दें। इससे बालों और स्कैल्प को जरूरी नमी मिलेगी। इसके बाद, अपने पसंदीदा हेयर ट्रीटमेंट प्रोडक्ट्स या तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *