मुड़पार, बिहावबोड़, खुर्सीडीह, भेंडरवानी में आज से लोककला महोत्सव

उपरवाह| अंचल के ग्राम मुड़पार, भेंडरवानी, बिहावबोड़ व खुर्सीडीह में 12 व 13 फरवरी को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ी लोक कला मानस एवं झांकी महोत्सव आयोजित किया गया है। बिहावबोड़ में श्रीशीतला समिति, युवा संगवारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह व ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कला मानस व जस झांकी मंडलियों की प्रस्तुतियां होगी। इसमें 12 फरवरी को जय मां शारदा जस व फाग परिवार बेलगांव डोंगरगढ़, दास विलास जय अम्बे जस झांकी व फाग परिवार मुड़िया मोहार, जय मां लक्ष्मी बालिका सेवा भजन मंडली यादव परिवार जोरातराई, जय मां शीतला जस झांकी परिवार भानपुरी, जय मां शारदा बलराम जस झांकी परिवार बेलौदी, जय श्रीकृष्ण गोकुल धाम राउत नृत्य टुरीपार घुमका, श्रीदाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार पटपर डोंगरगढ़, कही देबे संदेश सुवा ससहा पलारी बलौद बाजार की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 13 फरवरी को श्रीराधे मानस परिवार रायपुर, जय मां दंतेश्वरी रामधुनि मंडली चमर्राटोला मोहला, जय मां महामाया जस झांकी फाग परिवार गबड़ा बेमेतरा, अजय बजरंग बघवा जस झांकी परिवार बड़े पुरदा प्रस्तुति देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *