सुकमा में नगर सरकार चुनने 65.53% ने किया मतदान

भास्कर न्यूज | सुकमा जिले के दो नगरीय निकायों में मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान हुआ। इसमें सुकमा नगर पालिका परिषद के लिए 65.53 प्रतिशत और दोरनापाल नगर पंचायत के लिए 65.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार को रामाराम में ऐतिहासिक मेला होने के कारण अधिकांश मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही, लेकिन 11 बजे के बाद मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। चूंकि रामाराम स्थित माता चिटमिट्टीन इलाके की आराध्य देवी पर लोगों की उनमें गहरी आस्था है। इसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद से वोटर्स की भीड़ केंद्रों में जुटने लगी। ओवरऑल जिले में पिछले नगरीय निकाय चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में दो प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। सुकमा नपा क्षेत्र के इक्का-दुक्का मतदान केंद्रों में ईवीएम के खराब होने से मतदान 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ। भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने से मामला त्रिकोणीय हो गया। वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 13 और वार्ड क्रमांक 12 में राजनीतिक दलों के बीच गहमा-गहमी का माहौल भी देखने को मिला। वहीं वार्ड क्रमांक 11 के मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 100 मीटर के भीतर डमी ईवीएम से मतदाताओं को भ्रमित करने की शिकायत के बाद माहौल गर्म हुआ, जो मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *