धनेलीकन्हार | ग्राम धनेलीकन्हार का वार्षिक देव मेला 12 फरवरी को आयोजित है। ग्राम के पटेल समधर नरेटी व सरपंच बिरेंद्र मारगिया ने बताया इस देव मेले में पड़ोसी ग्राम मरकाटोला, बाबुदबेना, कोदागांव, कन्हारपुरी, तेलावट के देवी-देवता शामिल होंगे। गजेंद्र सिंह पोटाई व प्रेम कोमरा ने बताया रात्रि में तहत छेड़िया भरदा गुरुर की मोर मया रुक नाच पार्टी का आयोजन किया है।


