बारसूर और गीदम में सबसे ज्यादा मतदान

दंतेवाड़ा| जिले के 5 नगरीय निकाय में सबसे ज्यादा मतदान नगरपंचायत बारसूर और गीदम में हुआ। 3 नगरपालिकाओं में बचेली में दंतेवाड़ा और किरंदुल से ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा। किरंदुल में कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। बचेली, दंतेवाड़ा और गीदम में भाजपा-कांग्रेस तो बारसूर में भाजपा-कंग्रेस के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थे। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों ही राष्ट्रीय दल को कड़ी चुनौती दी। सभी मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह देखा गया, मतदान केंद्रों में इस बार मतदाताओं को ज्यादा देर खड़ा नहीं होना पड़ा मतदान के लिए,सभी मतदान केंद्रों में छोटी-छोटी लाइन रही और यहां निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार मतदान केंद्र के बाहर बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। भाजपा पार्षद प्रत्याशी का मोबाइल और स्वाइप मशीन जब्त इस बार जिले में मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों द्वारा दी जाने वाली मतदान पर्ची स्वाइप मशीन से ऑनलाइन पर्ची दी जा रही थी, दंतेवाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 की भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव चिन्ह के साथ वाली पर्ची दी जा रही थी, जिसे पुलिस और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा मोबाइल और स्वाइप मशीन दोनों को जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *