भास्कर न्यूज | बहरागोेड़ा हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद तिलका माझी की जयंती को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया गांव में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती ने तिलका माझी के अमर बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिलका माझी ने अंग्रेजों के खिलाफ पहला सशस्त्र संघर्ष छेड़ा था और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से तिलका माझी के आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बाबा तिलका माझी क्लब द्वारा इस अवसर पर एक फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। विजेता रासा फुटबॉल टीम को 20 किलो पोल्ट्री, उपविजेता बरसोल फुटबॉल टीम को 15 किलो पोल्ट्री दिया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, तपन ओझा, निर्मल दुबे, मुन्ना होता, गोपन परिहारी, सुमित माईती, धोनू साव, सोमाई हांसदा, विधान हांसदा, श्याम हांसदा, जितराय हांसदा, बलाई हेंब्रम, बादल हांसदा, समीर कुमार सोरेन और हरिशंकर बास्के शामिल थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की एकता और विकास पर जोर दिया और कहा कि तिलका माझी के बलिदान से हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के दौरान गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने तिलका माझी के वीरता और संघर्ष को दर्शाने वाले गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार बन गया। धालभूमगढ़| बाबा तिलका मांझी मेमोरियल क्लब कांड्रापाड़ा की ओर से राघु बनाव स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा तिलका मांझी जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में पहला स्थान जवाई एफसी फुटबॉल टीम मयसाधरा, दूसरा स्थान सुंडगी फुटबॉल टीम तथा तीसरा स्थान विशाल डीजे फुटबॉल टीम ने हासिल किया। पहला स्थान प्राप्त किए फुटबॉल टीम को पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपए, तीसरा स्थान प्राप्त किए फुटबॉल टीम को 15 हजार रुपए और तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया फुटबॉल टीम को 8 हजार रुपए पुरस्कार के बाबूलाल सोरेन के हाथों से दिया गया। इस मौके पर माझी बाबा सालखु टुडू, सांखो टुडू, सोमाई मुर्मू, सीताराम मांडी, क्लब के अध्यक्ष दासमात हांसदा, मंगल हेंब्रम, संजय मांडी आदि मौजूद थे।


