चंडीगढ़-पंजाब के 11 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट:6 जिलों में धुंध का दिखेगा असर; 20 दिसंबर के बाद तापमान में हल्का सुधार होगा

चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों को अभी 20 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां शुक्रवार तक कोल्ड-वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 11 जिलों के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब में आज धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में घनी धुंध को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा है और पाला पड़ने की भी संभावनाएं हैं। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में बीते दिन तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। सोमवार सुबह यहां का तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। 20 दिसंबर के बाद राहत के आसार पंजाब में अगले 18 दिसंबर के बाद हलकी राहत मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 दिसंबर के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़त देखने को मिलेगी। जो ठंड के मौसम में हल्की राहत होगी। वहीं, 20 दिसंबर के बाद पंजाब में अभी तक कोई भी कोल्ड-वेव को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। WD के अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने के अलावा पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के समीप एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यही कारण है कि पंजाब में ठंड लगातार बनी हुई है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों से हवा की मूवमेंट लगातार मैदानी इलाकों की तरफ है, जो अपने साथ ठंडी ठिठुराने वाली हवाएं साथ ला रही है। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों में मौसम की स्थिति चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 4 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *