1205 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

भास्कर न्यूज |राजनगर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को प्राभरी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन के देखरेख में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा, विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख सुमना देवी, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, सुलेखा हांसदा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख आरती हांसदा एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान डॉ. एसएम देमता ने अतिथियों को स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के क्रम में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ डॉ. हिरणमाई हेंब्रम, डॉ. श्याम सोरेन, डॉ. एसएम देमता, डॉ. विकास मोदक, डॉ. आकाश सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *