शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त शुरू हुई मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा

भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले शांतिपूर्वक मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा प्रारंभ हुई। पहले दिन मैट्रिक में 2188 छात्र एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1264 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन 24 मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों व 32 इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा हुई। जिलेभर के परीक्षा संचालन का अनुश्रवण करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में आईआईटी व अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल नामित 2226 परीक्षार्थियों में से 2188 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कला संकाय के वोकेशनल विषय की परीक्षा के लिए नामित 1270 परीक्षार्थियों में से 1264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वाणिज्य संकाय के वोकेशनल विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *