38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी माधो बिरुआ सम्मानित

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला- खरसावां जिले में आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी के प्रशिक्षु माधो बिरुआ जिसने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में तीरंदाजी इंडियन राउंड मिक्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया है, सरायकेला पहुंचने पर उसे जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पुष्पगुच्छ एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त, सरायकेला खरसावां द्वारा आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र,दुगनी के प्रशिक्षक बी श्रीनिवास राव, रजनी पात्रो को माधो बिरुआ व अन्य होनहार खिलाड़ियों को तराशने, अच्छा प्रशिक्षण देने के लिए भी पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां द्वारा माधो बिरुआ को बहुत सारी शुभकामना के साथ आगे अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां से प्रशिक्षु माधो बिरुआ को खेल से संबंधित हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा दोनों प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए ऐसे ही निरंतर खिलाड़ियों को तराशने का कार्य करने के लिए शुभकामना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *