छात्रों को परीक्षा से पूर्व दिए महत्वपूर्ण टिप्स

चाईबासा| सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों के आत्मविश्वास व प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्कूल चाईबासा में, प्रधानाचार्य, शिक्षक व स्कूल प्रबंधक ने कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को कई टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में परीक्षा पैटर्न जागरूकता, नवीनतम सीबीएसई अंकन योजना, प्रश्नों के प्रकार, परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन को समझना, प्रभावी अध्ययन तकनीक, स्मार्ट रिवीजन रणनीतियां, एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर ध्यान व पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने का महत्व बताया गया। यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। प्रबंधक, प्रभारी प्राचार्य व शिक्षकों ने सभी को सफलता की शुभकामनाएं दी। भास्कर न्यूज| गुआ इंटर कॉलेज नोवामुंडी में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वोकेशनल विषयों के लिए आज पहले दिन की परीक्षाएं कदाचार मुक्त संपन्न हुई। मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 242 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 135 परीक्षार्थी में सभी उपस्थित रहे। केंद्र पर प्रश्नपत्र निर्गत करने पहुंचे नोवामुंडी प्रखंड पदाधिकारी पप्पू रजक ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाएं देख प्रसन्न नजर आए। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट में श्री श्यामपद महतो व द्वितीय पाली में राहुल कुमार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पेट्रोलिंग सेवा बहाल की गई थी। चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में मंगलवार को बाल वाटिका के भैया-बहनों को सुवर्ण प्राशन्न की खुराक पिलाई गई। इस कार्य का शुभारंभ अपराह्न 1 बजे प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय और जमुना दीदी ने किया। आज अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम और द्वितीय कक्षा के कुल 80 भैया-बहनों को सुवर्ण खुराक अरविंद कुमार पांडेय और जमुना दीदी जी के द्वारा पिलाई गई। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने समस्त अभिभावकों और उनके भैया-बहनों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस सुवर्ण प्राशन की खुराक बच्चों को नियमपूर्वक कराना चाहिए ताकि इसका लाभ प्रत्यक्ष रूप में बच्चों को मिल सके। इस कार्य को सफल बनाने में अंजली महतो, सुनीता परमहंस कुजूर, सुकृति लागुरी, मनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, मुनमुन कर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *