मनिका में दो अॉटो की टक्कर में 7 लोग घायल

भास्कर न्यूज | लातेहार मनिका प्रखंड के लुटेरावाबर के पास मंगलवार को दो अॉटो की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में ललन कुमार, दिनेश प्रसाद, आनंद कुमार (तीनों सतबरवा), करीना कुमारी, शारदा कुमारी, चंदन उरांव, राधा कुमारी (चारों नामुदाग) शामिल हैं। घायलों को मनिका थाना के एएसआई मनोज कुमार दुबे व स्थानीय लोगों की मदद से मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां प्रभारी डॉक्टर दिव्य क्षितिज कुजूर ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए शारदा कुमारी और दिनेश प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों अॉटो को जब्त कर िलया है। बता दें कि उक्त मार्ग पर इससे पहले भी रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों को सतर्क होकर वाहन चलाने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *