विश्रामपुर नगर परिषद के 6 परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक इंटर की परीक्षा शुरू

विश्रामपुर | विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत छह परीक्षा केंद्र पर जैक द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटर फाइनल की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। इनमें चार परीक्षा केंद्र रेहला (बीमोड़) स्थित संत तुलसी दास इंटर कॉलेज के अलावा लक्ष्मी चंद्रवंशी इंटर महिला कॉलेज रेहला, जेबी हाई स्कूल के अलावा गर्ल्स हाई स्कूल है। पहली पाली में मैट्रिक में 3750 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में इंटर के तीनों संकायों में 5748 परीक्षार्थी फाइनल परीक्षा में शामिल हुए हैं। दो पालियों में चलने वाली यह परीक्षा 3 मार्च तक चलेगी। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक परीक्षार्थी संत तुलसीदास कॉलेज रेहला (बी मोड़) में हैं। इस केंद्र पर मैट्रिक के 1078 व इंटर में 2008 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। खास बात है इन केंद्र पर विश्रामपुर प्रखंड व नगर परिषद सहित पांडू, ऊटारी रोड प्रखंड के अलावा पाटन प्रखंड के बीएस इंटर कॉलेज कुंवरबांध के भी परीक्षा केंद्र है। मैट्रिक तथा इंटर में क्रमशः सर्वाधिक। मंगलवार से शुरू मैट्रिक और इंटर फाइनल परीक्षा में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई ।सभी छह केंद्र में गर्ल्स हाई स्कूल रेहला के केंद्राधीक्षक बृहस्पति चौबे ने बताया की यहां केवल मैट्रिक बोर्ड के 322परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। भास्कर न्यूज | बारियातू जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। परियोजना प्लस टू हाईस्कूल के केंद्राधीक्षक अनिल कुमार कुजूर ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर आर्ट्स, एग्रीकल्चर और ऑटोमोटिव विषय की परीक्षा हुई। इसमें 99 में 99 परीक्षार्थी शामिल हुए। एग्रीकल्चर के 60 और ऑटोमोटिव के 39 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। रामवि परीक्षा केंद्र की केंद्राधिक्षिका अनिता देवी ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा हुई। इसमें एग्रीकल्चर विषय के 57 में 56 और ऑटोमोटिव के 44 में 44 परीक्षार्थी शामिल हुए। एग्रीकल्चर का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में इंटर साइंस के 22 परीक्षार्थियों में 20 एग्रीकल्चर और 2 ऑटोमोटिव के थे। कॉमर्स के ऑटोमोटिव विषय में 1 परीक्षार्थी था, जो परीक्षा में शामिल हुआ। इस पाली में कोई अनुपस्थित नहीं रहा। दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बीडीओ सह दंडाधिकारी अमित कुमार पासवान ने किया। निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को कई दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए वीक्षक और बारियातू पुलिस की तैनाती की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *