नौडीहा बाजार | प्रखंड के नामुदाग पंचायत के स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रबदा धोबीडीह स्कूल का मंगलवार को सीआरपी संतन सिंह ने निरीक्षण किया। स्कूल के रसोई में छात्रों के बन रहे भोजन मेनू के अनुसार मिल रहा है कि नहीं इसकी जांच की। मंगलवार को विद्यालय में 87 बच्चे उपस्थित थे।


