ग्रामीण अफीम की खेती करने वालों की सूचना दें, नाम गुप्त रखा जाएगा

भास्कर न्यूज | चाईबासा मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे ने कहा कि अफीम के विरूद्ध पूरे कोल्हान रेंज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उसी के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अफीम की खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अफीम की खेती एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अपने आस पड़ोस अगर आप अफीम की खेती करते हुए देखते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अफीम की खेती करने वाले किसानों को मुख्य कृषि के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। जागरूकता रथ अपने नियमित रूट चार्ट के अनुसार क्षेत्र में जाकर अफीम की खेती के विरूद्ध लोगों को जागरूक करेगा। मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व उप विकास आयुक्त संदीप मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *