पाटन | पाटन थाना अंतर्गत नौडीहा में 10 फरवरी को 20 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें पाटन पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इस संबंध में मृतका के पिता हैदरनगर पंसा निवासी धन्नजय सिंह ने इसे हत्या करार देते हुए मंगलवार को पाटन थाना में पति मनीष सिंह, सास व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज के लिए आवेदन दिया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मृतका के पिता ने सास, ससुर व पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।


