रांची| अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मंगलवार को मानव तस्करी मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी दिनेश मंडल उर्फ दिनेश साहू को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। आरोपी पर लड़की को दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप था। आरोपी के खिलाफ 10 नवंबर 2018 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया था कि पीड़िता ने सीता स्वांसी से फोन पर संपर्क किया और बताया कि आरोपी दिनेश, लड़की को दिल्ली ले जा रहा है। जहां उसे बेच देगा। बाद में लड़की को मुक्त कराया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगे आरोप साबित करने में विफल रहा। जिसका लाभ आरोपी को मिला। सिटी रिपोर्टर | रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती के विरुद्ध मंगलवार को एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची से संबद्ध कला दल ने नामकुम प्रखंड के बंदुआ गांव में लोगों को जागरूक किया। एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश से ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती बहुत हानिकारक है, इसके नशे से युवा पीढ़ी का भविष्य बिगड़ रहा है। ग्रामीणों को बताया गया कि कहीं भी मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।


