डॉ. संजय कुमार बने पूर्वी भारत के न्यूरो साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष

रांची | राज्य के प्रख्यात न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. संजय कुमार को पूर्वी भारत के न्यूरो साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। पूर्व में डॉ. संजय एसोसिएशन में लंबे समय तक सचिव के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं। वर्तमान में झारखंड न्यूरो साइंसेस सोसाइटी के सचिव के साथ झारखंड पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. संजय का माइक्रो न्यूरो सर्जरी व मिनिमल इनवैसिव स्पाइनल सर्जरी में 30 साल से अधिक का अनुभव है। वे वर्तमान में क्यूरेसटा हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कई बड़े संस्थानों में न्यूरो एवं स्पाइन विभाग की शुरुआत कर चुके हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. संजय कुमार ने कहा- यह मेरे लिए एक चुनौती है, क्योंकि न्यूरो साइंस के क्षेत्र में अभी काफी कुछ करना बाकी है। साथ ही मिर्गी एवं ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए काम करूंगा, ताकि झारखंड एवं अन्य राज्यों के जरूरतमंदों तक समुचित इलाज उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में ट्रामा सेंटर के स्थापना की मांग झारखंड सरकार के सामने रखूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *