श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों ने किया महायज्ञ

भास्कर न्यूज | जालंधर श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में भक्तों ने माघ माह के शुभ अवसर पर विश्व शांति एवं राष्ट्र कल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें पं. राजू मिश्रा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। इस अवसर पर श्री गीता जयन्ती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने इस शुभ अवसर की बधाई देते हुए कहा कि माघ मास का हर दिन पर्व के समान है। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यज्ञ में साक्षात परमपिता परमात्मा की प्रतिष्ठा कहा है। इसलिए राष्ट्र की सुख, समृद्धि के लिए यज्ञों का आयोजन परमावश्यक है। पं. छीतर मल शर्मा ने यज्ञानुष्ठान में सहयोग दिया गया। यहां अशोक शर्मा, शशांक शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, गुरबचन सिंह, चेतन वालिया, बृज नारंग, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, आशा शर्मा, वन्दना शर्मा, सोनिया शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *