कीर्तन दरबार में निहाल हुए श्रद्धालु

जालंधर | कादियां स्ट्रीट, सेंट्रल मार्केट में शनिवार को सरबत के भले के लिए कीर्तन दरबार करवाया गया। कार्यक्रम के कन्वीनर बच्चन सिंह कादियां ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन दरबार की शुरुआत हुई। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई सुखवंत सिंह के अलावा बीबी बलजिंदर कौर खडूर साहिब वाले, भाई तेजिंदर सिंह पारस और भाई चरणजीत सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। मंच संचालन गुरप्रीत सिंह ने किया। कीर्तन दरबार में परमजीत सिंह कादियां, गुर प्रताप सिंह, दमनदीप सिंह, सरबजोत सिंह, साहिल भाटिया, अभिषेक अनेजा, कमल बूमला, जतिंदर कुमार, सुखप्रीत सिंह, दविंदर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *