अक्षरधाम मंदिर में परीक्षार्थियों के लिए प्रार्थना पर्व मनाया

जालंधर | बीएपीएस स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में प्रबंधकों की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। इसमें बाल एवं युवा प्रवृति के नियमित कार्यक्रम एवं साप्ताहिक सभा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आगामी वार्षिक परीक्षा में स्कूली बच्चों को सफलता मिले, इसके लिए प्रार्थना पर्व एवं भगवान का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में पहली से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संतों के मार्गदर्शन में पूजन विधि, जलाभिषेक एवं शिक्षकों द्वारा विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *