जालंधर | ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में श्री गुरु हर राय साहब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। समागम की शुरुआत अमृतवेले से पांच बाणियों के नितनेम से की गई। हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को आनंद विभोर किया। रजिंदर सिंह चावला, बीबी मनजीत कौर की ओर से रखे गए श्री सहज पाठ के भोग डाले गए। संगत ने नौवें महल्ले के श्लोक का पाठ संगति रूप में किया। समागम में विशेष तौर पर शामिल हुए कथावाचक ज्ञानी हरपाल सिंह दिल्ली वालों ने संगत को गुरु हरिराय साहब जी के जीवन इतिहास से अवगत करवाया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और बेअंत सिंह सरहद्दी ने आई हुई संगत का आभार जताया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कथावाचक और परिवारों को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन ज्ञानी गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट हरजीत सिंह, दविंदर सिंह रहेजा, इंद्रपाल सिंह, चरणजीत सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बवेजा, अकाली रछपाल सिंह, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह नैना, जसवीर सिंह सेठी और अन्य मौजूद रहे।


