भास्कर न्यूज | जालंधर भारत विकास परिषद (जालंधर शाखा) की ओर से भारत विकास भवन कृष्ण नगर मंडी रोड में छात्रवृत्ति वितरण एवं नारी शक्ति वंदन समारोह परिवार मिलन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधकों ने ज्योति प्रज्जवलित करके की। वंदे मातरम् गायन के बाद अध्यक्ष पवन गर्ग ने सभी का विधिवत स्वागत किया। इसमें प्रकल्प प्रमुख राज सभ्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा हम सभी मिलकर गरीब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। तमाम बच्चे गरीबी के चलते शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि शिक्षा की किरण समाज के अंतिम पायदान तक जानी चाहिए। संस्था ने वार्षिक समारोह में 129 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और 9 महिलाओं को सम्मानित किया है। ये आर्थिक तंगी के कारण स्टेशनरी, किताबें और यूनिफॉर्म नहीं खरीद पा रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे के भविष्य की रीढ़ है और यह सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को अपने सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन मिलें। बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं और उन्हें सभी स्तरों पर उचित शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। हम आने वाले दिनों में जालंधर के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की कई अन्य गतिविधियों के साथ आ रहे हैं। एक लड़की एक मां, बेटी और बहुत कुछ है। हमें अपनी बेटियों का सम्मान क रना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उन्हें उतना ही प्यार करें जितना हम अपने बेटों को करते हैं। इस मौके प्रधान अशोक कुमार शर्मा, सचिव परमजीत सिंह साहनी, कोषाध्यक्ष ब्रिज मोहन मित्तल ने कहा कि हम अक्सर समाजसेवा की बात करके दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। यहां जिला अध्यक्ष मनोज हांडा, कार्यक्रम अध्यक्ष राजिंदर ऋषि, हर्षवर्धन शर्मा, सुनीता भारद्वाज, विनय खुल्लर, प्रवीण मागो, अजय गोस्वामी, रजनीश कपूर, अशोक चोपड़ा, महेश सेठ, अश्वनी नागपाल, बीबी मल्होत्रा, नंद लाल अरोड़ा, गुलजारी लाल गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।


