जालंधर | श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। नामलेवा संगत ने सुबह बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम में माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुंदर झांकियों से सजी शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया और देर शाम सतगुरु रविदास धाम में संपन्न हो गई। सुंदर-सुंदर झांकियों को देखकर श्रद्धालु आकर्षित हुए और शोभायात्रा में शामिल हो गए। जहां-जहां से शोभायात्रा निकली, वहां-वहां श्री गुरु रविदास महाराज के जयकारे गंूजे।


