तलाक न देने पर युवक ने अपने ससुराल में लगाई आग, भाजपा पार्षद पर मदद का आरोप

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू के सी-ब्लॉक में महिला की ओर से तलाक न देने पर पति ने अपने ससुराल परिवार में जबरन घुसकर आग लगा दी। जाते समय घर के बाहर ससुर की खड़ी रेहड़ी को भी जला दिया। यह 15 दिनों में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना 10 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे की है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना को पहली घटना को लेकर शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया, जिसके बाद आरोपी ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। उसके पति की मदद एक भाजपा के पार्षद कर रहा है। आरोप लगाते हुए महिला प्रीत ने बताया कि वह अपने मायके परिवार में रहती है। उसका पति उससे तलाक की मांग करता है। जिसके बाद घर में दाखिल होकर आग लगा दिया। उसने बताया कि शादी के बाद उसके पति ने दहेज की मांग करते हुए तंग करना शुरू कर दिया था। आरोपी पति उसके धमकी देता है कि वह उसकी रोजी-रोटी का जरिया खत्म कर देगा। वह जब अपने साथियों के साथ उसके घर आया था तो तेजधार हथियार लेकर आया था। बाहर से गेट बंद कर आग लगाया, वह तो शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। आरोपी पति की सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंप दी है। जिसमें हथियार सहित जाता हुआ दिख रहा है। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अपराध करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *