चोरी के 2 मामलों में महिला समेत एक युवक काबू, बिना नंबरी बाइक बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ए डिवीजन की पुलिस ने चोरी के 2 मामलों में महिला समेत एक युवक को काबू किया है। इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान एकमजीत सिंह निवासी बाबा बकाला के रूप में हुई है। जिससे बिना नंबर एक बाइक भी बरामद की गई है। वही ममता निवासी तरनतारन रोड से चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया है। दोनों मामले पुलिस चौकी बस स्टैंड की ओर से दर्ज दो मामलों में कार्रवाई करते हुए किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *