अमृतसर । डीसी साक्षी साहनी द्वारा शुरू किए गए फ्यूचर टाइकून कार्यक्रम को लेकर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। डिप्टी डीईओ रोजगार कार्यालय तीर्थपाल सिंह ने कहा कि जिनके पास बेहतरीन बिजनेस आइडिया हो लेकिन पैसे और मार्गदर्शन के अभाव में वे इसे क्रियान्वित नहीं कर पा रहे तो प्रशासन को दे सकते हैं। इच्छुक उद्यमियों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिले और उनके व्यवसाय को सफल बनाया जा सके इसके लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस मौके पर प्रिंसिपल विकास पाराशर, चैतन्य सहगल, मुकेश सारंगल, अभिषेक, पंकज कुमार शर्मा व अन्य मौजूद रहे।


