डीसी के निर्देश पर ब्यास में बिना मंजूरी लगे झूले तोड़कर हटवाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी के निर्देश पर बिना मंजूरी लिए ब्यास में लगाए गए झूले को प्रशासन ने तोड़कर हटवा दिया था। डीसी ने निर्देश जारी किया है कि जिले के अधीन आते अलग-अलग मॉल-ग्राउंड में झूला लगाने के लिए सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। अकसर झूलों में राइड्ज, ट्रेन खिलौने में भीड़ देखने को मिलती है, जिससे कोई अनहोनी हो सकती है। सुरक्षा के लिए अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले निगम कमिश्नर या सभी कार्यकारी अफसरों, नगर कौंसिलों में सर्टिफिकेट लेने के लिए 15 दिन के अंदर-अंदर जमा करवाएं। मेला व त्योहार और मॉल में जिस भी जगह पर झूले लगाए जाने हैं। वहां सुरक्षा प्रोटोकाल की निगरानी के लिए इमारत के मालिक ऑपरेटर की तरफ से एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करना चाहिए। बच्चों के खेल क्षेत्र में सभी सवारियां-मशीनें सुरक्षा प्रोटोकॉल जनतक तौर पर प्रदर्शित किए जाएं। किसी भी डॉक्टरी इमरजेंसी की स्थिति में मेडिकल सुविधा स्थापित कराना जरूरी है। दरअसल, डीसी को शिकायत मिली थी कि ब्यास इलाके में बिना मंजूरी लिए बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में नियमों की अनदेखी की जा रही, जिसके बाद अफसरों को इस तरह के मामलों में तत्काल सख्त एक्शन लेने के​ निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *