अमृतसर | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से डीसी ऑफिस में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी अमित सरीन पहुंचे। जीएनडीयू से तकनीकी प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा और ने बताया कि ऑनलाइन मुद्दों और वर्तमान चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को इंटरनेट दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग साइबर स्वच्छता के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जागरूक करना, उपयोगकर्ताओं को प्रमुख खतरों और तकनीकों के बारे शिक्षित करना है। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान एसोसिएट से कुसुम, बरजिंदर पाल सिंह, गुरदेव सिंह, अमित कुमार व अन्य मौजूद रहे।


